फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused arrested for attacking electricity workers

Jaunpur News: बिजली कर्मियों पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attacking electricity workers
खुटहन। लोनिया पट्टी गांव में बिजली के मेन लाइन का तार जोड़ते समय विद्युत निगम की टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को बिशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि पिलकिछा उपकेंद्र पर तैनात जेई श्याम अवध यादव ने 27 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि आपूर्ति ठप हो जाने पर चार लाइनमैन की टीम के साथ वे फाल्ट खोज रहे थे। उनकी टीम रात करीब साढ़े बारह बजे लोनिया पट्टी गांव के एक खेत में लगे खंभे से टूटे कनेक्शन को जोड़ रही थी। उसी दौरान करीब 50 की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पूरी टीम पर हमला कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचने पर उनकी जान बची। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बीच मुखबिर की सूचना पर रविवार को लोनिया पट्टी गांव निवासी आरोपी भरत यादव को बिशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed