फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accusation on the headmaster, Shikshamitra fainted due to stopper

Jaunpur News: प्रधानाध्यापक पर आरोप, डाट से शिक्षा मित्र हुई बेहोश

Thu, 10 Aug 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accusation on the headmaster, Shikshamitra fainted due to stopper
क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक पर दिव्यांग महिला शिक्षा मित्र के पति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया। उनका आरोप है कि स्कूल न आए एक छात्र को घर से बुलाकर लाने के मामले में इस कदर डाटा की शिक्षामित्र बेहोश हो गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग हुई।
विज्ञापन

शिक्षामित्र के पति रवि कुमार नागर निवासी हरिहरपुर बाबा का वन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी पत्नी लीलावती जो दिव्यांग है। एक छात्र जो विद्यालय नहीं आया था। उसको लाने के लिए प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने कहा। वह उसे ले आने के लिए जाने वाली थी कि इसी बीच उन्होंने इस कदर डाटा की वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक अशोक सिंह का कहना है कि जो पंजीकृत बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे थे। उनकी सूची बनाकर उसे लाने के लिए अध्यापकों से कहा गया। शिक्षा मित्र जाने में असमर्थता जताने पर मैं स्वयं गया। अभिभावक व बच्चों को समझाकर विद्यालय ले आया। शिक्षा मित्र से कहा, इसका फार्म भरवा दीजिए। वह आनाकानी करने लगीं। मैंने कहा कि छात्र को घर से ले आ रहा हूं। फार्म क्यों नहीं भरा जाएगा। वह चली गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि वह बेहोश हो गई हैं तो अस्पताल गया। एबीएसए राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र का फार्म भरने के लिए प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से कहा। हो सकता है किसी बात को शिक्षामित्र ने गंभीरता से ले लिया हो। अस्पताल ले जाया गया, वह स्वस्थ हैं। इस बाबत चंदवक थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed