फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Abusing the Principal of TD College, case registered against four teachers

Jaunpur News: टीडी काॅलेज के प्राचार्य से हुई गाली-गलौज, चार शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Abusing the Principal of TD College, case registered against four teachers
जौनपुर। जिले का टीडी पीजी काॅलेज एक बार फिर चर्चा में है। प्राचार्य से कक्ष में गाली-गलौज व मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसमें प्राचार्य की तहरीर पर मंगलवार को लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

टीडी पीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ.आलोक सिंह ने लाइन बाजार थाने में तहरीर में कहा कि शिक्षकों के समय से आने-जाने के लिए काॅलेज में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था की गई है। इसका कुछ शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर सोमवार की दोपहर उनके प्राचार्य कक्ष में चार शिक्षक डॉ.विजय कुमार सिंह, डॉ.राहुल सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ.शैलेंद्र कुमार सिंह घुस आए। इन्होंने बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली का विरोध करते हुए मेरे साथ गाली-गलौज, मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। घटना के बाद सोमवार को काॅलेज में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। छात्र कालेज के बाहर गेट पर आ गए थे। सूचना पर मौके पर सीओ सिटी देवेश सिंह व लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे ने फोर्स के साथ पहुंचकर मामला शांत कराया। लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे ने बताया कि प्राचार्य की तहरीर पर चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कोट-प्राचार्य के सेवाकाल में अनियमितता है, काफी भ्रष्टाचार हुआ है। शिक्षक संघ उसका पहले से विरोध कर रहा है। उसी के प्रतिशोध में शिक्षक संघ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिक्षकों की समस्या को लेकर मंगलवार को मिलने गए थे। इन्हीं सब बातों को लेकर विवाद हो गया था।-प्रो.राहुल सिंह, अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed