फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aadishilpi's birth anniversary celebrated reverently

श्रद्धापूर्वक मनाई गई आदिशिल्पी की जयंती

Fri, 17 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Aadishilpi's birth anniversary celebrated reverently
खोवा मंडी में भगवान विश्वकर्मा की जयंती के मौके पर विश्वकर्मा भगवान की आरती करते विश्वकर्मा समा? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई। श्रमिक संगठनों और विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले औजारों की भी पूजा की गई। कल कारखानों के साथ ही लोहे की दुकानों, डेंटिंग-पेंटिंग व मोटर गैरेजों को सजाया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सिद्दीकपुर स्थित राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य राकेश कुमार की मौजूदगी में हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक मडियाहॅू डा. लीना तिवारी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को ‘टूलकिट वितरण’ एवं विभाग की मार्जिन मनी योजनाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे बताया। विनय कुमार सिंह प्रतिनिधि विधायक जफराबाद ने करीब 4 करोड़ के चेक एवं ऋण स्वीकृत पत्र वितरण किया गया। नगर के कीर्तिकुंज के वर्कशॉप परिसर में भव्य पूजन का आयोजन कंपनी के सीईओ प्रियम वर्मा ने किया। मैनेजर पीयूष यादव, शोरूम मैनेजर, अनूप श्रीवास्तव, संदीप, अफजाल सिद्दिकी, रज्जाक मौजूद रहे। रोडवेज परिसर में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष फूलचंद भारती की देखरेख में विश्वकर्मा जयंती मनाई। इस मौके पर शिव कुमार झा, केके भाष्कर, सुनील सिंह, सुरेश वर्मा, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थानागद्दी: चन्दवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर स्थित कोणार्क फाइबर सीमेंट चादर बनाने वाली यूएएल कारखाने में आदि शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया। इस दौरान 300 जरूरतमंदों में साड़ियां बांटी गई। आरएसएस काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने भगवान की पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूर्व सीएमओ डा. एमपी सिंह, कम्पनी के जनरल मैनेजर जीएस बाहेती विचार व्यक्त किया। संचालन मुरारी पांडेय ने किया। बदलापुर: कस्बा सहित सहित शाहपुर बटाऊबीर , घनश्यामपुर, रामनगर, तियरा, लेदुका, बहरीपुर कला , बदलापुर खुर्द, उसरा बाजार में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। कड़ेरेपुर में स्थित कृष्णा डेयरी फार्म पर भंडारे का आयोजन किया गया। मछलीशहर: बख़्शी पालीटेक्निक और आईटीआई स्कूल में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। सिकरारा: उपकेंद्र परिसर में पूजा आरती की गई। राज आइटीआइ स्कूल टिकरी में भगवान विश्वकर्मा का पूजन र्िकया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरईपार: जीरकपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर, आईआईटी संस्थान चोरहा में हवन पूजन हुआ। नेवढ़िया इटाए, जयसिंहपुर, सितमसराय, रामनगर आदि बाजारों में शिल्पकार भगवान की पूजा की गई। केराकत: भारतीय मजदूर संघ की ओर से शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी का पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रोडवेज कार्यालय पर भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच कर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि रामज्ञा तिवारी रहे। सिंगरामऊ: विद्युत उपकेंद्र में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कारीगरों ने अपने औजारों व यंत्रों की भी पूजा की।

विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कुत्तुपुर स्थित कीर्ति कुंज वर्कशॉप परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प

विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कुत्तुपुर स्थित कीर्ति कुंज वर्कशॉप परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed