फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man was arrested for posting objectionable post on God on Instagram

Jaunpur News: इंस्टाग्राम पर भगवान पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man was arrested for posting objectionable post on God on Instagram
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की दी। ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में भगवान श्रीराम के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। यह पोस्ट कुछ ही घंटों में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हो गई, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई। सरायख्वाजा थाने के उपनिरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार सुबह पोस्ट की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। संबंधित अकाउंट का विश्लेषण किया गया। तकनीकी माध्यमों से उसके लोकेशन और पहचान की पुष्टि की गई। टीम गठित कर प्यारेपुर गांव में दबिश देकर आरोपी राजकुमार गौतम (21) निवासी प्यारेपुर, थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने इंस्टाग्राम पर उक्त पोस्ट डालने की बात स्वीकार की। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed