फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman's gold chain was stolen when she went to visit a temple

Jaunpur News: मंदिर में दर्शन करने गई महिला की उड़ाई सोने की चेन

Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A woman's gold chain was stolen when she went to visit a temple
सिकरारा। अजोसी गांव स्थित महावीर धाम में मंगलवार को दर्शन करने पहुंची एक महिला के गले से सोने की चेन गायब हो गई। उसे घटना की जानकारी धाम से बाहर निकलने पर हुई। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने में शिकायत की। इस मंदिर परिसर में आये दिन चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। भगीरथपुर गांव के नीरज यादव ने थाने पर तहरीर दी। शिकायत किया कि उनकी मां रामदुलारी देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को दर्शन-पूजन करने के बाद महावीर धाम गईं थीं। इसी दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन निकाल लिया। पीड़ित ने बताया मंदिर परिसर में 18 सीसीटीवी लगे हैं जिसमें से केवल दो ही काम कर रहे थे। एक सीसीटीवी फुटेज में उनकी मां के पीछे एक संदिग्ध महिला एक हाथ में फूल व प्रसाद की डलिया लिए खड़ी थी। वह दो बार पुजारी को प्रसाद चढ़ाने को डलिया देते दिख रही है। उसकी हरकतें संदिग्ध ल रही है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस तहरीर व फुटेज की क्लिप लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी का आरोपी गिरफ्तार-धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव स्थित एक ढाबे पर बृहस्पतिवार को 1500 नकदी और मोबाइल चुराते समय अज्ञात युवक को ढाबे पर कार्य कर रहे लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उक्त युवक सुबह 11 बजे एक युवक के साथ आया और कुर्सी पर बैठ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह गल्ले के पास जाकर उसमें रखे पैसे निकाल रहा था। उसने मोबाइल भी चुरा लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि युवक को डायल 112 लेकर आई थी। पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया। उसके खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed