फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A two-kilometer tricolor march was held, paying tribute to the martyrs

Jaunpur News: दो किमी की तिरंगा यात्रा निकाली गई, बलिदानियों को किया नमन

Tue, 11 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A two-kilometer tricolor march was held, paying tribute to the martyrs
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के धनियामऊ भोला मन्दिर से शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा यात्रा में सम्मिल
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। खुटहन, बक्शा, मछलीशहर और मड़ियाहूं सहित जगह-जगह जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्राओं के दौरान लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील की गई। खुटहन में पटैला रामलीला मैदान से बनहरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक करीब दो किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। समापन पर विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष वंशबहादुर पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाती है तिरंगा यात्रा: बक्शा में धनियामऊ के भोला नगर मंदिर से शहीद स्थल तक बदलापुर से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाती है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, अमित चौहान आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed