फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A trolley loaded with cattle had a tire burst, four died from suffocation

Jaunpur News: मवेशियों से लदी ट्रॉली का टायर फटा, दम घुटने से चार मरे

Sat, 03 Oct 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A trolley loaded with cattle had a tire burst, four died from suffocation
मुंगराबादशाहपुर- मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज रोड बाईपास पर वाहन पर लदे मृत गोवंश के विरोध में सड़क
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज रोड बाईपास के पास शुक्रवार को मवेशियों से लदी ट्रॉली का टायर फट गया। ट्रॉली में ठूंसकर 14 मवेशियों को ले जाया जा रहा था। इसमें चार मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वाहन का पीछा करके उसे घेर लिया और सड़क जाम कर दिया। मवेशियों को बड़ागांव से उकनी गोशाला ले जाया जा रहा था। बाईपास के पास अचानक ट्रॉली का टायर फट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चालक और मवेशियों को ले जाने में लापरवाही बरतने वाले सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। करीब एक घंटे तक आवागमन बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। थानाप्रभारी गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। प्रदर्शन करने वालों में रोहित सिंह, अमित दुबे, रवि दुबे, सौरभ पांडेय, मनीष मिश्रा, भरत तिवारी, बिज्जू सिंह, संजय पांडेय आदि कार्यकर्ता रहे। थाना प्रभारी गजानंद के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। चालक को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने बताया कि मवेशी लदी ट्रॉली पकड़ी गई है। चार मवेशी मरे पाए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article