फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A threatening message came on the bullion trader's mobile, the trader was angry

जौनपुर: सराफा कारोबारी के मोबाइल पर आया धमकी भरा संदेश, व्यापारी नाराज

Sat, 18 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
A threatening message came on the bullion trader's mobile, the trader was angry
खुटहन। पटैला बाजार के सराफा कारोबारी विनोद सोनी के मोबाइल पर धमकी भरा संदेश आने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से व्यापारी नाराज हैं। शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित क ेआवास पर बैठक कर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि उसके मोबाइल पर 10 फरवरी को एक धमकी भरा मैसेज आया। उसी दिन मामले की तहरीर थाने पर की गई। दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी घटना की शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्लाक इकाई संघ खुटहन के कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि व्यवसायियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लाक संरक्षक परवेज अहमद ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यदि समय रहते नहीं चेता गया तो विवश होकर व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर सड़क उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed