फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A teenager who went to bathe in a pond died due to drowning, friend accused of murder

Jaunpur News: तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

Fri, 24 Mar 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to bathe in a pond died due to drowning, friend accused of murder
कोतवाली क्षेत्र के राजापुर प्रथम में बृहस्पतिवार को दोस्त के साथ नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। किशोर की बहन ने दोस्त के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली के राजापुर प्रथम गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे स्व.राजनाथ गौतम का 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गौतम अपने दोस्त के साथ घर से 200 मीटर दूर पश्चिम तरफ स्थित लालजी पटेल के तालाब में नहाने के लिए गया था। थोड़ी देर बाद ही उसका दोस्त तालाब में डूबने की बात को लेकर चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा। जिसके बाद गांव के लोगों ने तालाब से अमित के शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पाकर मृतक की मां तारा देवी एवं बहन बिंदु देवी रोते हुए तालाब के पास पहुंचीं। उसके साथ ही बस्ती के सैकड़ों लोग भी तालाब पर पहुंच गए। मां तारा देवी ने अपने बेटे को उलट पलट कर देखा किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं दिखाई पड़ा। तुरंत परिजनों ने नजदीक के एक चिकित्सक को दिखाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन बिंदु देवी रोते बिलखते उसके ही दोस्त पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाने लगी। ग्राम प्रधान रामधारी पटेल ने घटना की सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की मौत तालाब में डूबने से हुई है, लेकिन आंशिक परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद घटना का सही पता चल पाएगा। फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed