फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A father and son were beaten up by miscreants over a dispute between children.

Jaunpur News: बच्चों के विवाद में मनबढ़ोें ने बाप बेटे को पीटा

Sat, 18 Apr 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A father and son were beaten up by miscreants over a dispute between children.
गौराबादशाहपुर थाना व धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के एकौना गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौराबादशाहपुर थाना व धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के एकौना गांव निवासी विनोद सोनकर ने बृहस्पतिवार की शाम थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसी बात को लेकर गांव के ही गोलू सोनकर, लक्ष्मण सोनकर और सौरभ सोनकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर विनोद सोनकर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके पिता घनश्याम सोनकर को भी मनबढ़ों ने जमकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर एकौना गांव के लक्ष्मण सोनकर, सौरभ सोनकर समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल उप निरीक्षक राज कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed