फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A demand for a national cow protection law was raised during the lecture.

Jaunpur News: व्याख्यान में राष्ट्रीय गो रक्षा कानून की मांग उठाई

Thu, 02 Jul 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A demand for a national cow protection law was raised during the lecture.
सबकी माता गौ माता विषयक व्याख्यान में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय
सिरकोनी। ब्लॉक के गोपीपुर स्थित आचार्य रामशंकर संस्कृत महाविद्यालय परिसर में ''सबकी माता गौ माता'' विषय पर व्याख्यान एवं गौ-संरक्षण गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, अवनीश चौबे, सुरेश पांडेय और मंशा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्रों ने स्वस्तिवाचन और गो-वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने अपने संबोधन में गो-संरक्षण को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए केंद्र सरकार से पूरे देश में समान राष्ट्रीय गौ रक्षा कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे गो-तस्करी और अवैध वध पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोहित कुमार सिंह ने गो-संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गो-संरक्षण के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं तथा इसे जन-आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय गो-सेवकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने गो-रक्षा, गो-संवर्धन तथा पंचगव्य उत्पादों के उपयोग का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर रतन चौबे, सीमा देवी, रजनीश चौबे, बीरेंद्र मौर्य, डॉ. आरएस यादव, मनोज सिंह, पप्पू सिंह और अजय सोनकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अवनीश चौबे ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और रोहित कुमार सिंह का 51 किलो की गुलाब की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed