फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A collective Rudrabhishek was held at Gaurishankar Dham temple

Jaunpur News: गौरीशंकर धाम मंदिर में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A collective Rudrabhishek was held at Gaurishankar Dham temple
सिंगरामऊ क्षेत्र में गौरीशंकर धाम पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन। संवाद
सिंगरामऊ। पूरा रजवाड़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अशोक सिंह के नेतृत्व में लोक कल्याण की कामना के लिए गौरीशंकर धाम में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, गन्ने के रस, मधु, दही, घी, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा एवं मदार आदि पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच भगवान भोलेनाथ का शृंगार किया गया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। ग्रामीणों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करके क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगाते नजर आए। रुद्राभिषेक के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक सिंह, संजय सिंह, राजकुमार सिंह (अध्यापक), प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, अमित सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, अमन, गौरव सिंह, विकास सिंह, बाबुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed