फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A case of culpable homicide has been registered against the truck driver

ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
A case of culpable homicide has been registered against the truck driver
क्षेत्र के मकरा गांव के पास हाईवे पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से कार सवार पांच लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासी अनुपम सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक फिजाल अहमद निवासी महनपुर बरेली के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। घायल ट्रक चालक को पुलिस ने सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया था। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष जलालपुर का कहना है कि ट्रक चालक का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed