फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A blockade to protest the murder of businessman

व्यवसायी की हत्या के विरोध में चक्काजाम

Thu, 04 Jun 2015 12:52 AM IST
A blockade to protest the murder of businessman
A blockade to protest the murder of businessman Updated Thu, 04 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
A blockade to protest the murder of businessman
सराफा व्यवसायी संदीप सोनी की हत्या और लूट की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बुधवार को राजाबाजार में महराजगंज-पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण एके सिंह ने राजा बाजार में पुलिस चौकी स्थापित कराने और हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो साढ़े तीन घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे जाम समाप्त हुआ।

 मंगलवार को हत्या की घटना को लेकर प्रतापगढ़ और जौनपुर पुलिस रात एक बजे तक सीमा विवाद में उलझी रही। एक बजे रात तय हुआ कि घटना जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन


महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजाबाजार निवासी सराफा व्यवसायी संदीप सोनी (27) की मंगलवार की रात आठ बजे उस समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जब वह
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रतापगढ़ के रीड़ी गारापुर स्थित अपनी सराफा की दूकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह महराजगंज थाना क्षेत्र के नारायण महाविद्यालय के पास पहुंचे थे तभी बदमाशों ने गोली मारकर नकदी और जेवरात समेत तीन लाख के सामान

 लूट लिए थे। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने सुबह नौ बजे चक्का जाम कर दिया। मांग की कि हमलावरों की गिरफ्तारी की जाए, मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने और राजाबाजार में पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की जाए।


 जाम की सूचना पर बदलापुर सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम हटाने की कोशिश की लेकिन व्यापारियों के आक्रोश के आगे पुलिस भी बेबस दिखी।


बाद में एएसपी ग्रामीण पहुंचे और जनता की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
बता दें कि मृतक संदीप सोनी तीन बच्चों का पिता था। बड़ी बेटी जिम्मा(7) नब्या (4) और बेटा रीशू (6) के अलावा पत्नी संगीता और पिता राजेंद्र हैं। पिता की तबीयत खराब रहती है। वह परिवार का इकलौता कमासुत सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed