फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सराफा दुकानों के शटर तोड़े

सराफा दुकानों के शटर तोड़े

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सोमवार की रात में चोरो के निशाने पर सराफा दुकानें रहीं। सरायमोहिद्दीनपुर में सराफा दुकान का शटर चांड कर चोर करीब दो लाख के जेवर उठा ले गए तो खेतासराय के जमदहा गांव में चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवरात पार कर दिए। दोनों स्थानों पर पास की दूसरी सराफा दुकानों को भी चोरों ने तोड़ने की कोशिश की। जमदहा में चोरों ने फायरिंग की तो जवाब में मकान मालिक ने भी फायर किए। सरायमोहिद्दीनपुर पहुंची पुलिस ने मातहतों को फटकार लगाई। साथ ही चोर और माल बरामदगी के लिए तीन दिन की मोहलत दी। पुलिस कंट्रोल को सूचना देेने वाले दो छात्रों की पीठ थपथपाई तथा गणतंत्र दिवस परेड में पुरस्कृत कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सुइथाकला: सरपतहां थाने की सरायमोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी से करीब पचास मीटर दूर बाजार में खुटहन रोड पर राम चंद्र अग्रहरि की राज ज्वैवर्स के नाम से सराफा दुकान है। राम चंद्र परिवार समेत सरायमोहिद्दीनपुर गांव में रहते हैं। रात में चोरों ने राड डालकर शटर तोड़ दिया और तीन किलो चांदी तथा आठ ग्राम सोने के जेवरात उठा ले गए। न तो पुलिस चौकी को सूचना मिली और न ही राम चंद्र अग्रहरि को। राम चंद्र की दुकान से माल बटोरने के बाद चोर आगे बढ़ गए। करीब 25 मीटर दूर खेतासराय कस्बा निवासी रवि सोनी के विपिन ज्वैलर्स का ताला तोड़ने लगे। रवि की दुकान के ऊपर वाले कमरे में जमुनिया आईटीआई स्कूल में पढ़ने वाले राहुल यादव और संदीप जग गए। जब इन दोनों छात्रों ने हल्ला मचाया तो चोरों ने धमकाते हुए कहा कि चुप रहो नहीं तो गोली मार देंगे। दोनों छात्र डंडा लेकर बाहर निकले और गुहार लगाना शुरू कर दिया। छात्रों के हल्ला मचान पर चोर भाग निकले। दोनों छात्रों ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। उधर, पुलिस कंट्रोल ने सरायमोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। साथ ही सरपतहां थाने को वायरलेस से एलर्ट किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। जांच पड़ताल में पता चला कि राज ज्वैलर्स का पूरा माल साफ हो चुका है। पुलिस ने राम चंद्र अग्रहरि को खबर दी। साथ ही विपिन ज्वैलर्स के यहां पहुंची। प्रभारी थानेदार जेपी शर्मा भी रात में मौके पर पहुंचे। व्यापारी के साथ घटना की छानबीन की। जानकारी होने पर दोपहर के वक्त एसपी मंजिल सैनी पहुंची। उन्होंने पुलिस चौकी के बगल में हुई वारदात पर मातहतों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर चोर और माल बरामद हो जाने चाहिए। थानेदार को आदेश दिया कि सराफा कारोबारियों के साथ बैठक करें और सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय स्तर पर पुख्ता कराएं।
विज्ञापन


राहुल और संदीप होंगे पुरस्कृत
सुइथाकला। सरायमोहिद्दीनपुर बाजार पहुंची एसपी ने चोरी की वारदात रोकने में मदद करने वाले आईटीआई छात्र संदीप यादव और राहुल को पुरस्कृत करने का भरोसा दिलाया है। एसपी ने कहा कि दोनों छात्रों के चलते एक दुकान में लूटपाट बच गई। छात्रों ने चोरों को देख हल्ला भी मचाया और पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। इस नाते दोनों छात्रों को गणतंत्र दिवस परेड पर पांच-पांच सौ रुपये नगद तथा प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। एसपी ने लोगों से भी अनुरोध किया कि आपराधिक वारदात की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed