फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सभी बीडीओ मनरेगा से कराएं कुओं की सफाई-सीडीओ

सभी बीडीओ मनरेगा से कराएं कुओं की सफाई-सीडीओ

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। आर्सेनिकयुक्त जल से लोगों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन के सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें जलनिगम, स्वयं सेवी संस्थाएं सहित जनपद के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आर्सेनिकयुक्त जल से निजात के लिए फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास चेतना समिति के संचालक आनंद सिंह ने फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बताया कि हैंडपंप की अपेक्षा कुंए का पानी उपयोग करना लाभदायक रहेगा। यदि जनपद के सभी कुंए की साफ-सफाई कराकर उसका पानी उपयोग किया जाए तो आर्सेनिकयुक्त जल से निजात मिल सकती है। बताया कि हैंडपंप का पानी अंदर ही अंदर दूषित हो जाता है, लेकिन कुंए का पानी खिंचाव के कारण अंदर से स्वच्छ पानी निकल आता है जिसका उपयोग करने से आर्सेनिक से मुक्ति मिल सकती है। इस दिशा में और जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में सीडीओ शरद कुमार सिंह ने जनपद में संचालित दोनों संस्थाओं के संचालकों को जागरूक करने के लिए बधाई दी। श्री सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने ब्लाकों में मनरेगा के तहत कुएं की त्वरित साफ-सफाई कराएं। ताकि लोगों को आर्सेनिकयुक्त जल से निजात दिलाई जा सके। सभी आलाअधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अपने क्षेत्रों में इसे और तेजी के साथ लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर पीडी प्रमोद कुमार यादव, डीडीओ इंद्रसेन सिंह, शैलेंद्र कुमार शाही, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डीडी सिंह, सहायक अभियंता विश्वनाथ प्रसाद समेत दर्जनों अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed