{"_id":"60-81482","slug":"Jaunpur-81482-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार मीटर में जंघई जोन की अमृता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार मीटर में जंघई जोन की अमृता अव्वल
Jaunpur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शहर के बीआरपी इंटर कालेज परिसर में चल रहे जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता केदूसरे दौर में जंघई जोन के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। 3000 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में जंघई जोन की अमृता पाल को पहला स्थान मिला। सिरसी जोन की सविता यादव दूसरे और डोभी की कुसुम तीसरे स्थान पर रही। बालक सीनियर वर्ग 5000 मीटर दौड़ में डोभी जोन के विनोद यादव पहले स्थान पर रहे। बदलापुर जोन के रानललित पटेल को दूसरा मडि़याहूं जोन के महेश कुमार यादव को तीसरा स्थान मिला। गोला फेक सीनियर बालिका वर्ग में नगर क्षेत्र के टीडी कालेज के सरिता यादव को पहला, सिरसी की अंबिका को दूसरा भोड़ा जोन की नेहा सिंह को तीसरा स्थान मिला। चक्र फेक बालिका सीनियर वर्ग में सिरसी जोन की शिल्पा यादव को पहला, शंभूगंज जोन की निर्जला यादव को दूसरा और बदलापुर जोन की कंचन निषाद को तीसरा स्थान मिला। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका दौड़ में जंघई जोन की रंजना को पहला, भोड़ा जोन की किरन प्रजापति को दूसरा और प्रियंका को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा. जंगबहादुर, डा. राकेश सिंह, डा. आरडी सिंह, डा. डीपी सिंह, डा. संजय चौहान, हृदय सिंह, दिलीप सिंह, रमेश सिंह, डा. रामदेव सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, सर्वजीत यादव, गोपाल सिंह, जीतेश, प्यारेलाल, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन