{"_id":"60-80913","slug":"Jaunpur-80913-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
Jaunpur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। इलाहाबाद-बदलापुर रोड पर कस्बा स्थित बालिका इंटर कालेज के सामने बाइक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां से डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। लोग घायल को इलाहाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक सहित चालक को कब्जे में ले लिया है।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुंदहा गांव निवासी गिरीश (60) साइकिल से बरहूपुर गांव स्थित किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। वह इंटर कालेज गेट के पास पहुंचा था। तभी सामने से दुगौली नहरपुर गांव निवासी सोनू पाल बाइक से आ गया। असंतुलित होकर सोनू साइकिल सवार को धक्का मार दिया। इससे गिरीश के सिर पर गंभीर चोट आई। लोग उसे कस्बा के डाक्टरों के यहां के ले गए। यहां से हालत नाजुक देख डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू को बाइक के साथ कब्जे में ले ली।