{"_id":"60-80839","slug":"Jaunpur-80839-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ
Jaunpur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। भाई दूज का पर्व गुरुवार को परंपरागत रूप से मनाया गया। बहनों ने विधिविधान से पूजा कर भाई की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर पर्व की रस्म पूरी की। घरों के अलावा लोगों ने मंदिरों में भी सामूहिक रूप से पूजा की।
भाई दूज पर बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही महिलाएं और युवतियां निराजल व्रत रखकर पूजा की तैयारी में मशगूल रहीं। घर के आंगन को गाय के गोबर से लीप कर चौक बनाई। माला, फूल, फल मिठाई सहित अन्य पूजन सामग्रियों के साथ भाई दूज की कथा पढ़ी। भाईयों की संख्या के हिसाब से मिट्टी या चीनी के घरिए में लाई और मिठाई भर कर रखी। पूजा सम्पन्न होने पर मूसल से खड़ी सूपारी तोड़ी। खड़ा चना घोंट कर पर्व की रस्म पूरी की। भाई को मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र और कुशलता की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों को रुपये और उपहार देकर पर्व की रस्म पूरी की। इस खास मौके के लिए कुछ बहनें ससुराल से मायके पहुंची तो कुछ भाई ही बहन से मिलने उनकी ससुराल गए। मंदिरों में भी सामूहिक रूप से भाई दूज की पूजा की गई। ग्रामीण क्षेत्र में भी कुछ महिलाएं घर में तो कुछ मंदिरों में सामूहिक रूप से भाई की लंबी उम्र की खातिर दुआ मांगी।