फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों को आधे दाम पर मिलेगा गेंहू का बीज

किसानों को आधे दाम पर मिलेगा गेंहू का बीज

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों को आधे दाम पर गेहूं के बीज देने के लिए कृषि विभाग तैयार है। लोगों को फाउंडेशन और प्रमाणित बीज निर्धारित दाम से आधे पर मिलेगा। विकासखंड स्थित भंडारों पर बीज भी पहुुंच चुका है। प्रत्येक ब्लाक से 150 किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। सभी कृषक एक ही गांव से चयनित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसमें डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिस ब्लाक में कोई भी लोहिया गांव नहीं है, वहां किसी भी गांवों को योजना में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

बीज ग्राम योजना के तहत कृषि विभाग किसानों को आधे दाम पर फाउंडेशन और प्रमाणित बीज देता है। इतना ही नहीं चयनित किसानों को फसल तैयार होने के बाद अनाज रखने के लिए बखारी भी छूट पर दी जाती है। योजना के तहत इस वर्ष 3150 किसानों में 30 कुंतल बीज के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक विकासखंडों से 150 किसानों को चयनित किया जाएगा। खास बात यह कि सभी किसान एक ही गांव से शामिल किए जाएंगे। इन्हें फाउंडेशन बीज निर्धारित दाम 26.40 से 50 फीसदी छूट पर 13.20 रुपये पर मिलेगा। इसके अलावा प्रमाणित बीज निर्धारित मूल्य 24.40 से 50 फीसदी छूट पर 12.20 पैसे में मिलेगा। केवल आधा एकड़ के लिए ही बीज दिया जाएगा। इन किसानोें को फसल तैयार होने के बाद पांच सौ रुपये छूट के साथ बखारी दी जाएगी। व्यवस्था है कि किसान इसी बखारी में उत्पादन रखेंगे। अगले वर्ष और किसानों को बीज उपलब्ध कराएंगे। यदि किसान ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए कोई बाध्यता भी नहीं है। अफसरों का कहना है कि हालांकि ब्लाक स्थित बीज भंडारों पर बीज पहुंच गया है लेकिन गांवों के चयन नहीं होने से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। जल्द गांवों का चयन हो जाएगा। इसके बाद लोगों को बीज दिया जाएगा। कृषि उपनिदेशक एसएन दुबे ने कहा कि अभी गांवों का चयन नहीं हुआ है। लोहिया गांवों को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही सभी विकासखंड में गांवों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed