{"_id":"60-80435","slug":"Jaunpur-80435-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी को धमकाकर आठ हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी को धमकाकर आठ हजार छीने
Jaunpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बे के फैजाबाद रोड स्थित बैंकर्स कालोनी के समीप किराना व्यापारी को चाकू से धमकाकर उसके घर में ही आठ हजार रुपये लूट लिए। पैसा छीनकर भागे बदमाशों ने घर के बाहरी दरवाजे पर कुंडी चढ़ा दी। घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। सहमे व्यापारी ने शनिवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी है।
बैंकर्स कालोनी के समीप नीरज कुमार गुप्ता किराना स्टोर चलाते हैं। आगे दुकान है तथा पीछे आवासीय परिसर भी। शुक्रवार को नीरज दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दस बजे एक व्यक्ति चना लेने के लिए नीरज को आवाज दी। नीरज ने दोबारा दुकान खोलकर चना तौला। चना खरीदने वाले व्यक्ति ने पचास रुपये दिए। नीरज का कहना है कि जैसे ही वह दस रुपये वापस करने के लिए मुड़े वैसे ही नकाबपोश दो युवक दुकान में घुस आए। दोनों ने दुकान का दरवाजा बंद कर चाकू निकाल लिया। इस दौरान नीरज की पत्नी कंचन गुप्ता तथा बेटा आदित्य (7) भी डरे सहमे खड़े रहे। बदमाश नीरज की जेब तलाशने लगे। जब जेब से कुछ नहीं मिला तो दुकान के गल्ले से पंद्रह सौ रुपये निकाल लिया और पैसों की मांग करने लगे। नीरज के घर में रखा 6500 रुपया भी बदमाश उठा ले गए। बदमाश बाहर निकले और दरवाजे पर कुंडी चढ़ा दी। व्यापारी रात में घर से नहीं निकला। सुबह कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।