{"_id":"62444","slug":"Jaunpur-62444-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
Jaunpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। एसओजी और रामपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो इनामी बदमाशों समेत तीन को धर दबोचा। इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुई। पकड़े गए दो इनामी बदमाशों ने पिछले दिनों रंगदारी वसूलने के लिए परियत बाजार के व्यापारी रमेश चंद्र उमर वैश्य पर फायरिंग की थी। पुलिस दोनों को लंबे समय से खोज रही है। इनके साथ कौशांबी जिले का एक मूर्ति चोर भी पकड़ा गया है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन मनोेरंजन कक्ष में एसपी आकाश कुलहरी ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार को रामपुर थानेदार आशुतोष तिवारी, एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह तथा सर्विलांस प्रभारी परमहंस तिवारी रामपुर थाने में इनामी बदमाशों के बारे में चर्चा कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि परियत बाजार में गोलीबारी करने वाला विकास सिंह दमोदरा से चौरा होते हुए आने वाला है। इस सूचना पर टीमें अलग-अलग निकलीं। रामपुर थानेदार अचानकपुर गांव के दमोदरा तिराहे से सौ मीटर की दूरी पर थे कि दमोदरा गांव की ओर से बाइक सवार तीन युवक आते दिखाई पड़े। तीनों गमछे से मुंह ढंके हुए थे। पुलिस को देखते ही तीनों ने चौरा के रास्ते पर अपनी गाड़ी मोड़ दी। तभी सामने से एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। एसओजी को देखते ही बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने चारो ओर से घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में रामपुर थाने के दमोदरा निवासी विकास सिंह पुत्र वंश बहादुर सिंह, गोपीगंज के जोगिनका कठौता निवासी आशुतोष प्रताप सिंह उर्फ भोले सिंह पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। तीसरा बदमाश गोपीगंज थाने के अमाव गांव निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र इलियास अहमद के पास से एक चाकू बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि तीनों खूंखार किस्म के शातिर अपराधी हैं। विकास सिंह अगस्त 2011 में बनारस के कैंट थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। इसकी मुलाकात जेल में राहुल सिंह राजपूत से हुई। राहुल राजपूत के साथ जमालापुर, रामपुर और परियत बाजार के व्यापारियों से गुंडाटैक्स वसूली शुरू की। भोले सिंह और विकास सिंह ने राहुल के कहने पर व्यापारियों के यहां फायरिंग की। मुस्ताक अहमद शातिर किस्म का मूर्ति चोर है। उसेक खिलाफ कौशांबी जिले के सैनी थाने में मूर्ति चोरी का मामला दर्ज है। मौजूदा समय में कौंशांबी से गैंगस्टर भी लगा हुआ है। विकास और आशुतोष पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार करने वाली टीम में रामपुर थानेदार आशुतोष तिवारी, पीआरओ परमहंस तिवारी, एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह, दारोगा प्रवीण कुमार राय, अमित मिश्र, विनीत कुमार, अखिलेश मौर्य, छोटे लाल राय, ताहिर, पवन दुबे, जयशील तिवारी, अरविंद पाठक शामिल थे।