{"_id":"61920","slug":"Jaunpur-61920-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कटवाने जा रहे बालक को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कटवाने जा रहे बालक को ट्रैक्टर ने रौंदा
Jaunpur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। बाल कटवाने जा रहे बालक को सरसौड़ा मोड़ के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक तो भाग निकला लेकिन मजदूरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। तनातनी के बीच पथराव की नौबत आ गई थी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने काफी समझाने पर डेढ़ घंटे बाद पुलिस को शव सौंपा। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव निवासी प्रकाश यादव केराकत के पतौरा इंटर कालेज में परिचारक पद पर तैनात हैं। रविवार दिन में करीब तीन बजे उनका पुत्र विशाल (12) बाल कटवाने साइकिल से पिलखिनी जा रहा था। अभी वह गौराबादशाहपुर-सुरैला मार्ग स्थित सरसौड़ा मोड़ पर ब्रम्ह बाबा स्थल के पास पहुंचा था कि पीछे से ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे धक्का दे दिया। विशाल गिर कर ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोग ट्रैक्टर रुकवाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ दूरी पर ट्रैक्टर छोड़ चालक तो भाग निकला लेकिन ईंट उतारने वाले मजदूरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। घटनास्थल बालक के घर से करीब होने के नाते कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और परिजनों को खबर दी। रोते बिलखते परिवार के लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे। चालक के बारे में पूछताछ कर रहे लोगों से मजदूरों की नोकझोंक शुरू हो गई। बात बढ़ने पर लोगों ने ईंट, पत्थर उठा लिए थे कि ऐन मौके पर थानेदार राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज राम रसीले त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा कर मजदूरों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो परिजन उखड़ गए। कहा जब तक चालक गिरफ्तार नहीं होगा शव नहीं ले जाने देंगे। बवाल बढ़ता देख जौनपुर से फोर्स बुलवाई गई। थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि तहरीर दें चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। काफी समझाने पर डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बालक की मौत से घर में कोहराम मचा है।