{"_id":"60-146646","slug":"Jaunpur-146646-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा करें 24 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा करें 24 घंटे मिलेगी बिजली
Jaunpur
Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक डा. काजल ने दावा किया है कि जो सब स्टेशन शत प्रतिशत मीटर लगवाकर समय से बिल जमा करेंगे, उन सब स्टेशनों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिले के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर रहीं थी। उन्होंने बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए ग्राम प्रधानों से मदद की अपील की।
कहा कि बिजली की समस्या का प्रमुख कारण भारी बिल बकाया होना है। सरकार प्रति यूनिट छह रुपये की दर से बिजली खरीद रही है लेकिन बिल वसूली का औसत दो रुपये प्रति यूनिट पड़ रहा है। अकेले जौनपुर जिले में ही 345 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पंखा और बत्ती पर शत प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए बिल को समय से जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 तक शहरों में 24 घंटे, तहसीलों में 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की योजना है। उन्होंने कहा कि लाइनमैन और जेई अगर किसी का फोन नहीं उठाते तो वह उच्चाकिारियों के सीयूजी नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह सीयूजी नंबर हमेशा चालू रखें।
कहा कि पूर्वांचल में 2.11 लाख और जौनपुर में 57194 नए कनेक्शन दिए गए हैं। 31 मार्च 2015 तक सभी घरों में मीटर लगा दिया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने डीएम सुहास एलवाई और एमडी डा. काजल को बुके और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। संचालन कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर विद्युत निदेशक तकनीक एमएन शर्मा, अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह, एके मिश्र, आरडब्ल्यू पॉल, वीके सिंह आदि मौजूद थे।