{"_id":"60-132284","slug":"Jaunpur-132284-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बनाया आरोपियों का स्केच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बनाया आरोपियों का स्केच
Jaunpur
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक कैश लूट कांड मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपियों का स्केच बनवाया। लखनऊ से आई टीम ने स्थानीय लोगाें की मदद से स्केच तैयार किया। आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच समेत आठ टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस तकरीबन 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। घटना के दौरान लुटेरे गार्ड के जिस असलहे को लूट ले गए थे, उसे भी भी ढूंढा जा रहा है।
गत नौ जून को शाहगंज कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक परिसर में बदमाशों ने जमा होने जा रहे साढ़े 24 लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की जानकारी होने पर डीआईजी संजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने लोगों से अपील की थी कि आरोपियों का स्केच बनवाने में पुलिस की मदद करें ताकि वर्क आउट में आसानी हो। लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जबकि पुलिस को लूट कांड में कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। बुधवार को लखनऊ से स्केच बनाने वाली टीम आई। टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से आरोपियों का स्केच तैयार किया। पुलिस के मुताबिक सभी लुटेरे करीब 22 से 25 वर्ष उम्र के हैं। पुलिस स्केच बनवाने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। इसमें वाराणसी, आजमगढ़, एसओजी, क्राइम ब्रांच के अलावा स्थानीय पुलिस की चार अन्य टीमें भी लगाई गई हैं। पुलिस आरोपियों के भागने के रास्ते की छानबीन कर रही है। इस पहलू पर जांच हो रही है कि कहीं आरोपी किसी के यहां रुके तो नहीं। गार्ड से लूटा गया असलहा कहां गया। उसकी तलाश भी की जा रही है। झाडि़यों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस इस मामले में अब तक 36 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीओ सगीर अहमद ने कहा कि लखनऊ से आई टीम ने आरोपियों का स्केच बना दिया है। इसी के आधार पर आठ टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।