फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विद्युत दुर्व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन

विद्युत दुर्व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Wed, 11 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 11 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान नागरिकों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जुलूस के साथ पहुंचे लोगों ने एसडीएम प्रद्युम्न सिंह को ज्ञापन सौंपा। समस्या का समाधान नहीं निकला तो सभी एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सभासद श्यामजी गुप्त और पप्पू पंडित के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ता नगर के रामलीला चौक से जुलूस निकाल कर तहसील मुख्यालय पहुंचे। जुलूस में शामिल लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम से मिल कर लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम की ओर से कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला तो आक्रोशित लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम को पत्रक सौंप कर कहा कि अब समस्या के निस्तारण तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। गुरुवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शुक्रवार से वे बेमियादी अनशन पर बैठ जाएंगे। इलाके में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शेड्यूल के मुताबिक रात तीन बजे से सुबह दस बजे तक और दिन में सवा दो बजे से सवा सात बजे तक आपूर्ति का समय निर्धारित किया गया है। आपूर्ति के समय लो वोल्टेज की समस्या होती है और लोकल फाल्ट के कारण अलग से कटौती की जाती है। धरना प्रदर्शन में विकास चंद्र, कमलेश, आशीष कुमार, नरेंद्र अग्रहरि, मो. ओबैद, प्रदीप विश्वकर्मा, अब्दुल्ला राईन, गुफरान अहमद, मो. अकरम, किशन अग्रहरि, आदित्य साहू, आशुतोष अग्रहरि, कालीचरण, जितेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed