{"_id":"60-132055","slug":"Jaunpur-132055-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामी मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामी मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें अधिकारी
Jaunpur
Updated Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सभी विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि सीएम के निरीक्षण में अगर कोई खामी मिली तो वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। खामियों को सुधारने के लिए किसी भी विभागीय अधिकारी को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। शनिवार की शाम डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांवों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने यह चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे शनिवार को दो-दो लोहिया गांवों में जाकर वहां कराए गए विकास कार्यों के स्थलीय सत्यापन के बाद शाम तक उसकी रिपोर्ट देंगे। दिन में गांव में जाकर विकास कार्यों का सत्यापन करने के बाद शाम छह बजे सभी अधिकारी रिपोर्ट के साथ कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में हाजिर हुए। यहां डीएम ने सभी जांच अधिकारियों की रिपोर्ट देखने के बाद निर्देश जारी किया। कहा कि किसी भी खामी के लिए कोई भी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारी को जिम्मेदार ठहरा कर खुद की जवाबदेही से बच नहीं सकता। बैठक में प्रभारी सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, मुख्य पशु चिकित्शाधिकारी डा. आईए खान, डीडी एजी एसएन दुबे, डीएसटीओ रामनारायण यादव आदि मौजूद रहे।