{"_id":"60-132049","slug":"Jaunpur-132049-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता से बच्चों में आता है निखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता से बच्चों में आता है निखार
Jaunpur
Updated Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के पंजाली मार्केट स्थित डांस क्लासेज की ओर से समर कैंप के समापन अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रितु सुहास ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। छात्रों को प्रतियोगिता में भाग जरूर लेना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि हमें प्रतियोगिता में जीत ही हासिल हो। हार के बाद भी प्रतियोगिता से काफी कुछ सीखने को मिलता है।
बच्चों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एक के बाद दूसरी प्रतियोगिता के लिए बच्चों को तैयार रहना होगा। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही माया टंडन ने कहा कि अभिभावकों को सकारात्मक सोच रख कर बच्चों को प्रतियोगिता के लिए जागरूक करने की जरूरत है। चाहे कोई छोटा हो यह बड़ा, अमीर हो यह गरीब शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगिताएं सबके लिए जरूरी हैं। डायरेक्टर मिनाज शेख और सलमान शेख के सहयोग की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गानों पर डांस प्रस्तुत किया। इस मौके पर केके जायसवाल, सरदार तरनजीत सिंह, दीपक सिंह, ज्योति कपूर, राजकुमार सिंह, किरन श्रीवास्तव, दीपक चिटकारिया, रवींद्र सिंह, विक्रम सिंह, बीना सिंह आदि मौजूद थीं। संचालन सलमान और सागर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।