फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   88 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी उर्तीण

88 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी उर्तीण

Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। परीक्षा में जिले के होनहारों ने अपनी सफलता का परचम फहराया है। जिले का परीक्षाफल 88.84 फीसदी रहा। सरस्वती बाल विद्या मंदिर बारीनाथ के छात्र अर्णव निगम ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर अपना और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 97.5 फीसदी अंक प्राप्त किया। इसके अलावा हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता पांडेय ने 94.83 और माता प्रसाद आदर्श माध्यमिक विद्यालय भभौरी की छात्रा शिवांगी यादव ने 94.33 फीसदी अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले के एक लाख तीन हजार 701 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें 92 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल, उमरपुर प्रबंधन के मुताबिक विद्यालय का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। हर्षिता के अलावा दिव्यांशु सेन 93.5 प्रतिशत, शालिनी सिंह 90.16, जिज्ञासा श्रीवास्तव ने 90 फीसदी अंक हासिल किया। भभौरी शेरवां स्थित माता प्रसाद आदर्श माध्यमिक की शिवांगी यादव विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं निधि सिंह 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और प्रिया सिंह एवं किरन सिंह 92.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा शालिनी सिंह 91.33, प्रतीक्षा मिश्रा ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किया। डोभी के सुमित्रा शिक्षण संस्थान के छात्र दिव्यांशु सिंह 94 फीसदी अंक हासिल किया है। कुलवंती इंटरमीडिएट कॉलेज नारायणपुर की छात्रा अदिति सिंह ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किया है। मां शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज खानापट्टी सिकरारा की छात्रा अरुबिता सिंह ने 93.67 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा सीपिका यादव ने 93.5, रीतिका उपाध्याय और संजू 93 फीसदी, प्राची उपाध्याय 92.5, सिमरन पांडेय 91, सुष्मिता मौर्या और सेजल सोनी 90.83, प्रतिभा यादव 90.67 और श्रद्धा जायसवाल ने 90.5 फीसदी अंक हासिल किया है। शहर के वाजिदपुर तिराहे के समीप स्थित बिरजा इंटर कॉलेज की अनुष्का सिंह ने 91.5 फीसदी अंक प्राप्त किया। नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज के छात्र आनंद सिंह ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की उजाला यादव 91.33 फीसदी और अर्जुन सिंह ने 90.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। श्री बलराम यादव जनसेवा इंटर कॉलेज की छात्रा रीना यादव 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं। सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी साहू ने 91.4 फीसदी अंक प्राप्त किया। राजाराम मेमोरियल स्कूल नौपेड़वा के छात्र सत्येश दुबे ने 92.16 फीसदी, चंदन यादव ने 91.5, अनु यादव ने 90.33 फीसदी अंक प्राप्त किया। स्व. बाल किशोर स्मृति बालिका इंटर कॉलेज नौपेड़वा में आशुतोष यादव और अभिषेक पांडेय ने 91.16 फीसदी अंक प्राप्त किया। राम अधार सिंह इंटर कॉलेज रामपुर दवन सिंह की छात्रा ममता यादव ने 92.8 फीसदी अंक प्राप्त किया। इसके लावा अनीता देवी 90.3, अंकिता 90, प्रिया निषाद 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर बारीनाथ के अंबरीश कुमार सिंह ने 91.3 फीसदी अंक प्राप्त किया। सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज सिरकोनी के मनोज ने 90.33 फीसदी और शिल्पी यादव एवं वर्तिका यादव ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किया। गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनिया की साक्षी सिंह ने 93.5 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीमती समला देवी जनकल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज कधौली की छात्रा सुष्मिता यादव ने 91.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कृष्णा शिक्षा निकेतन सरायख्वाजा की छात्रा नम्रता यादव ने 92.5 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूर्वांचल बालोद्यान इंटर कॉलेज की शिवानी ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। डा. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज यादवगंज सिकरारा के छात्र अनुराग शुक्ला ने 90.16 फीसदी और कविता यादव ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed