{"_id":"60-130966","slug":"Jaunpur-130966-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के आंदोलन के बाद टली एमएड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के आंदोलन के बाद टली एमएड परीक्षा
Jaunpur
Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमएड सत्र 2011-12 की मुख्य परीक्षा काफी जद्दोजहद के बाद स्थगित कर दी गई। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हालांकि परीक्षा संचालन समिति ने यह साफ नहीं किया है कि परीक्षा कब शुरू होगी। मंगलवार को परीक्षा संचालन समिति की हुई बैठक में यह तय हुआ कि छात्रों की समस्या को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दिया जाए। परीक्षा तिथि तय करने की जिम्मेदारी परीक्षा समिति को सौंप दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएड सत्र 2011-12 की परीक्षा बीएड परीक्षा के साथ 29 मई से कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया था। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय से जुड़े एमएड के छात्र परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र विश्वविद्यालय पहुंच गए और कुलपति को पत्रक देकर परीक्षा मई और जून में न कराने के लिए दबाव बनाने लगे। छात्रों का कहना था कि गर्मी के कारण उनकी तैयारी नहीं हो पा रही है। जब विश्वविद्यालय को परीक्षा करानी थी तो विवि की मुख्य परीक्षा के साथ ही करा देना चाहिए था। मध्य गर्मी में परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। पहली बार तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन देकर टाल दिया। छात्रों को लगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा को टालने में टालमटोल कर रहा है और परीक्षा तिथि नजदीक आती जी रही है। छात्रों का प्रतिनिधि मंडल कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक से मिल कर अपनी समस्या से अवगत कराया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी परीक्षा नहीं टालता है तो वह विवि परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। विवि ने मंगलवार को परीक्षा संचालन समिति की बैठक बुला क र मई से होने वाली एमएड परीक्षा को स्थगित कर दिया, लेकिन समिति ने यह तय नहीं किया कि परीक्षा कब से शुरू होगी। परीक्षा की नई तिथि पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी परीक्षा समिति को सौंप दिया। बैठक में परीक्षा के संयोजक प्रो. वीके सिंह, डा. यूपी सिंह, डा. डीपी अस्थाना, डा. बद्री प्रसाद सिंह, डा. पीसी तिवारी, डा. सर्वदानंद पांडेय, विनोद तिवारी, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।