फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   8765 voters increased in brief revision campaign, final publication done

Jaunpur News: संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 8765 मतदाता, हुआ अंतिम प्रकाशन

Sun, 02 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
8765 voters increased in brief revision campaign, final publication done
नगरीय निकाय चुनाव के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची का उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम कार्यालय, चुनाव कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय, नगर निकायों व मतदान केंद्रों पर प्रकाशन किया गया। जिले की 12 नगर निकायों में कुल चार लाख 38 हजार 837 मतदाता है। संक्षिप्त पुनरीक्षण में कुल आठ हजार 765 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ा है। इसी मतदाता सूची के आधार पर नगरीय निकाय का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले 12 नगर निकायों में अध्यक्ष के 12 पदों व सभासद के 208 पदों पर चुनाव कराया जाना है। इसके लिए जिलेभर में कुल 154 मतदान केंद्र, 488 मतदान स्थलों की संख्या है। इसके अलावा अंतिम प्रकाशन से पहले निकायों में चार लाख 30 हजार 72 मतदाता हैं। अंतिम प्रकाशन के बाद निकायों में दो लाख 33 हजार 153 पुरुष मतदाता व दो लाख पांच हजार 684 महिला मतदाता हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण में आए आवेदनों के आधार पर 12 हजार 206 मतदाताओं के नाम बढ़े तो संशोधन 244 मतदाताओं का, काटे गए मतदाताओं की संख्या तीन हजार 441 है।
विज्ञापन


निकाय वार्ड -मतदान केंद्र मतदान स्थल पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
नगर पालिका परिषद जौनपुर 39-81-243-124120-107437-231557
नगर पंचायत जफराबाद 10-02-10-4730-4591-9321
नगर पंचायत कचगांव 12-04-12-5764-5113-10877
नगर पंचायत गौराबादशाहपुर 15-11-23-12202-11200-23402
नगर पालिका परिषद शाहगंज 25-07-28-12814-11550-24364
नगर पंचायत खेतासराय 13-05-23-9317-8589-17906
नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 25-15-32-15041-13649-28690
नगर पंचायत मछलीशहर 15-07-30-11859-11016-22875
नगर पंचायत मड़ियाहूं 15-08-30-11844-10083-21927
नगर पंचायत रामपुर 13-06-22-8890-7728-16618
नगर पंचायत केराकत 11-02-16-6913-6079-12992
नगर पंचायत बदलापुर 15-06-19-9659-8649-18308

नगरीय निकाय मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसी के आधार पर नगरीय निकाय चुनाव कराया जाएगा। इसको सभी निकायों, मतदान केंद्रों, चुनाव कार्यालय में मतदाताओं को देखने के लिए रखा गया है। फिलहाल इसके बाद मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए अभी कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। -रामअक्षबर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed