फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सका बदलापुर नगर पंचायत

अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सका बदलापुर नगर पंचायत

Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सका बदलापुर नगर पंचायत
बदलापुर। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी बदलापुर कस्बा को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया जा सका। सड़क की पटरी पर दुकानदार और पड़ाव पर डग्गामार वाहनों ने कब्जा जमा रखा है। न्यायालय की सख्ती के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी कस्बा को जाम से मुक्त कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते बदलापुर नगर पंचायत आज भी अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सका है। कस्बे में जब जाम लगता है तो लोग घंटों धूप में पसीना पोछते हुए देखे जाते हैं। इंदिरा चौक पर जाम की समस्या आम बात हो चुकी है।
विज्ञापन

बदलापुर चौक से जौनपुर, महराजगंज,घनश्यामपुर और सिंगरामऊ जाने वाले मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक डग्गामार वाहनों का कब्जा रहता है। सवारी उठाने और उतारने के चक्कर सड़क पर ही वाहन खडा कर देते हैं जिससे हर रोज जाम लग रहा है। अतिक्रमण के कारण चार पहिया, दो पहिया वाहन तो दूर की बात पैदल चलना दूभर हो रहा है। दुकानदार भी अपना सामान निकालकर सड़क की पटरी पर सजा देते हैं। जिसके कारण जाम लग रहा है। बदलापुर-महराजगंज, बदलापुर-जौनपुर, बदलापुर सिंगरामऊ, बदलापुर-घनश्यामपुर पड़ाव पर आडे तिरछे खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। डग्गामार वाहन टैक्सी स्टैंड पर अपना कब्जा जमाएं हुए हैं। उधर ठेला खोमचा की दुकानें भी सड़क पर लग रही हैं। जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिवक्ता मुन्नालाल यादव, चिकित्सक डा. प्रमोद मिश्र, शिक्षक अनिल पांडेय, समाजसेवी अमर बहादुर सिंह का कहना है कि अतिक्रमण के कारण कस्बा में आए दिन जाम लग रहा है। जाम कस्बा के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। इसम संबंध में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि अधिशासी अधिकारी तथा सीओ के सहयोग से अभियान चलाकर कस्बे को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed