फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपना स्वार्थ त्याग हम सभी को करना होगा मतदान

अपना स्वार्थ त्याग हम सभी को करना होगा मतदान

Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपना स्वार्थ त्याग हम सभी को करना होगा मतदान

विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए हर किसी को मतदान करना चाहिए। मतदान का प्रतिशत जिनता बेहतर होगा देश का लोकतंत्र भी उतना ही अधिक मजबूत होगा। वह बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में निर्वाचन साक्षरता क्लब जौनपुर की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जौनपुर में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम है। उसे बढ़ाने की जरूरत है। मतदाताओं को जागरूक करके वोट बढ़ाना होगा। यदि मतदाता अज्ञानता, भ्रम के कारण गलत व्यक्ति का चयन करते हैं तो उन्हें जागरूक करने की जिम्मेदारी भी प्रबुद्ध लोगों की है। उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की। कहा कि प्रजातंत्र में सबके लिए कानून समान है, लेकिन जाति के प्रदूषण से लोग न्याय से वंचित हो जाते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं चुनावी पाठशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मतदान में बढ़कर अपनी भागीदारी करने के लिए सभी को शपथ दिलाया। विवि के एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में साठ हजार राष्ट्रीय स्वयं सेवक सेविकाएं है जो निरंतर मतदान जागरूकता के लिए प्रयासरत हैं। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों और नैतिक मूल्यों पर ध्यान दें तो स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित होगा। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों में तृप्ति श्रीवास्तव, धीरज कुमार यादव, खुशबू गुप्ता, ममता चौबे एवं सत्यम सुंदर मौर्य ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालयों के स्वयं सेवक, सेविकाए, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी बृजेश मिश्र ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार चौधरी, एसडीएम मंगलेश दुबे, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. बीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अमरेंद्र सिंह, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed