फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तहसीलों पर आज से गरीबों को वितरित होगा कंबल

तहसीलों पर आज से गरीबों को वितरित होगा कंबल

Wed, 26 Dec 2018 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
तहसीलों पर आज से गरीबों को वितरित होगा कंबल
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में गुरुवार से गरीबों को कंबल का वितरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय से बुधवार को सभी तहसीलों में कंबल भेज दिया गया है। कंबल उन्हीं गरीबों को उपलब्ध होगा। जिनका चयन तहसील प्रशासन द्वारा किया गया है। इस दौरान जिले के सभी छह तहसीलों पर कुल सात हजार 693 कंबल उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में गरीबों को ठंड से बचाने के मद्देनजर शासन द्वारा कंबल वितरित करने के लिए कुल 30 लाख रुपया भेजा गया था। इसके बाद जिले के सभी छह तहसीलों सदर, केराकत, शाहगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर व बदलापुर में गरीबों को चिह्नित करने का कार्य किया गया। तहसील प्रशासन द्वारा कुल मिलाकर 12 हजार गरीबों का चयन किया गया। प्रत्येक तहसील से दो-दो हजार गरीबों का चयन किया गया। उधर जिला प्रशासन द्वारा शासन से आए पूरी धनराशि से कंबल वितरित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया करते हुए ठेकेदार के माध्यम से कुल सात हजार 693 कंबल बुधवार को मंगवाया। इसके बाद तुरंत कंबल को तहसीलों पर भेजवा दिया गया। इस दौरान प्रत्येक तहसीलों पर एक 282 कंबल भेजा गया है। साथ ही सभी एसडीएम को गुरुवार से लाभार्थियों के सूची के अनुसार क्रमवार कंबल का वितरण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed