फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   8083 people of 1314 houses investigated, 10 suspects found

1314 घरों के 8083 लोगों की हुई जांच, मिले 10 संदिग्ध

Fri, 17 Apr 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
8083 people of 1314 houses investigated, 10 suspects found
16- बदलापुर में डोर टू डोर सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। नगर के वार्ड नंबर आठ में एक सप्ताह तक रहे जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद इस इलाके को हॉट स्पॉट के रुप में सील किया जा चुका है। शुक्रवार से इसके एक किमी की परिधि में सघन डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 21 टीम ने 1314 घरों में जाकर 8083 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें सर्दीं-खांसी, सांस की समस्या से दस लोग ग्रसित मिले। सभी को संदिग्ध मानते हुए जांच कराई जा रही है। एक टीबी का मरीज भी मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय के निर्देश पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ.संजय दुबे ने एक किमी की परिधि में आने वाले सभी घरों की मैपिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण अभियान की शुरुआत कराई। प्रत्येक टीम में एक आशा, एक एएनएम को लगाया गया था। उनके साथ डब्लूएचओ की ओर से 11 मॉनीटर भी नियुक्त किए गए थे। स्वास्थ्य टीम पर नजर रखने के लिए सात सुपरवाइजर क्रमश: लक्ष्मी, रमाकांत विश्वकर्मा, अरविंद यादव, जयचंद सरोज, मयंक चौरसिया, शिव कुमार नियुक्त रहे।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित 20 लोग भेजे गए क्वारंटीन
बक्शा। नौपेड़वा बाजार स्थित लकड़मंडी और जंगीपुर मस्जिद में कोरोना पॉजीटिव जमाती के ठहराने के मामले में बक्शा पुलिस ने कुल 20 लोगों को पकड़कर स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद क्वारंटीन में भेज दिया है। सभी को पचहटिया स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया है। इनमें मस्जिद के मौलाना व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित कुल 20 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उटरु खुर्द गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुल्तान अहमद ने 22 मार्च को जमात का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम के लिए 19 मार्च से ही दिल्ली सहित कई प्रदेश व जिलों के करीब 40 लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। उन्हें नौपेड़वा लकड़मंडी में बनी मस्जिद में ठहराया गया था। लॉक डाउन होने के बाद प्रदेश के अन्य जिलों से आए जमाती तो चले गए, मगर दिल्ली से आए जमाती मस्जिद में फंसे रह गए। मौका पाकर कुछ जमाती थाना क्षेत्र के जंगीपुर मस्जिद में चले गए। एक-दो दिन बाद वहां से बदलापुर चले गए। बदलापुर से पकड़े जाने के बाद एक जमाती कोरोना पॉजीटिव पाया गया। सीओ सदर नृपेंद्र व थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने नौपेड़वा मस्जिद पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ ने मस्जिद में जमातियों के संपर्क में रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुल्तान अहमद सहित 20 लोगों को स्वास्थ्य टीम के पास भेजा। उनके सैंपल लेने के बाद सभी को 14 दिन तक क्वारंटीन के लिए प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में भेजा गया है।

अस्थाई जेल में तब्दील हुआ प्रसाद स्कूल
जौनपुर। पचहटिया स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल का अधिग्रहण करते हुए प्रशासन ने इसे अस्थाई जेल में तब्दील कर दिया है। बतौर जेल अधीक्षक व कार्यकारी मजिस्ट्रेट के दायित्वों के पालन के लिए सदर एसडीएम नीतिश कुमार सिंह को नामित किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने उन्हें अस्थाई जेल के संचालन की व्यवस्था सुचारु करने का आदेश दिया है। यहां सुरक्षा के लिए एसपी को निर्देशित किया गया है। उधर, प्रसाद स्कूल परिसर में बने क्वारंटीन सेंटर से गुरुवार की रात पांच लोगों को छोड़ा गया। इनमें तीन महिलाएं व दो पुरुष हैं। सभी को निजी साधन से घर जाने के लिए कहा गया था, मगर वह ट्रक पर सवार होकर गए। क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed