फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7575 deceased are getting old age and widow pension, name removed

7575 मृतक पा रहे वृद्धा व विधवा पेंशन, हटा नाम

Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
7575 deceased are getting old age and widow pension, name removed
7575 मृतक पा रहे वृद्धा और विधवा पेंशन, हटा नाम
विज्ञापन

1.44 लाख वृद्धा, 72054 निराश्रित महिला, 28418 दिव्यांग पेंसनर्स ले रहे लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले में तीन महीने से चल रहे सत्यापन अभियान में अभी तक 7575 मृतक वृद्धा और विधवा पेंशन योजना का लाभ पाते मिले हैं। जबकि इसमें कई अपात्र भी पाए गए है। लाभार्थी सूची से इनका नाम हटाने के साथ खातों में डंप राशि को वापस करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, जिनके स्वजन उक्त धनराशि को बैंक से निकाल लिए हैं, उनसे रिकवरी भी होगी है। इसकी जांच विभाग की ओर से कराई जा रही है।
जिले में संचालित पेंशन योजनाओं के तहत एक लाख 44 हजार वृद्धा पेंशन, 72054 निराश्रित महिला पेंशन, 28418 दिव्यांग पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर विधवा और वृद्धा पेंशनार्थियों का सत्यापन कार्य चल रहा है। संबंधित विभाग के मुताबिक अभी तक एक लाख 44 हजार वृद्धा पेंशनर्स में से एक लाख 24 हजार के करीब सत्यापन हो चुका है। इसमें सात हजार 217 पेंशनर्स मृत पाए गए हैं। उधर, 72054 निराश्रित महिला पेंशनर्स में करीब 25 हजार का सत्यापन किया गया है। इसमें से 358 मृतक पा गए हैं। सभी मृतक के खाते से धनराशि की वापसी की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के बाद अब संबंधित विभाग मृतक और अपात्रों को लाभार्थी सूची से बाहर करने की कार्रवाई में लगा है।
विज्ञापन

इनसेट
हर माह मिलता है 1000 पेंशन
हर माह वृद्धा और विधवाओं को 1000 रुपया पेंशन राशि देने का प्रावधान है। इसके लिए हर साल पेंशन के लाभार्थियों का चयन होता है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पर जांच के बाद स्वीकृति मिलने पर पेंशन मिलती है। पेंशन योजना में दिव्यांग जन विभाग दिव्याग पेंशन, महिला कल्याण विभाग निराश्रित महिला पेंशन और समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन का काम अभी भी चल रहा। जो मृतक पाए गए, उनके खाते से धनराशि वापस कराई जा रही है। मृतक और अपात्रों का नाम सूची से हटाया जा रहा है। - सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed