{"_id":"5c9e6e2dbdec22140c42c115","slug":"71553886765-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी इण्टर कालेज के सभागार में छात्रों एवं अभिभावकों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए अभिभावक, शिक्षक संघ समारोह आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि सभी लोग मतदान करें। जिससे मजबूत लोकतंत्र का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे अभिभावक जिनका नाम वोटर लिस्ट में नही है, वे फार्म छह भरकर अपना नाम सूची में दर्ज कराएं। अभिभावक स्वयं जागरुक हो और अपने परिवार के सदस्यों को मदतान करने के लिए जागरूक करें।
अभिभावकों सें एक शपथ पत्र भरवाकर शपथ दिलाया गया कि वे आगामी 12 मई को होने वाले चुनाव में मतदान जरुर करेंगे। इस दौरान एनसीसीसी कैडेट व अन्य युवाओं को जिनका नाम मतदाता सूची में नही है उन्हें जिला निर्चाचन अधिकारी द्वारा फार्म छह प्रदान किया गया।
उन्होंने सभी बीएलओ को 31 मार्च, सात अप्रैल और 14 अप्रैल रविवार को अपने-अपने बूथ पर उपस्थित होने को कहा। रहेंगे। जिनका नाम सूची में न हो फार्म छह भरकर वोटर लिस्ट में दर्ज करा लें। इस दौरान उन्होंने एनवीएसपी एप, वोटर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का अपील की।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि जनपद के सभी कालेजों में अभिभावक, शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावको को वोटर बनने व मतदान करने हेतु जागरुक किया जायेगा। जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
इसके पूर्व प्रधानाचार्य डा. विरेन्द्र प्रताप सिंह ने आये हुए लोगो का स्वागत किया। संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर डी यादव, उपजिलाधिकारी मंगलेश दूबे, स्वीप को-आर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा, रमेश चन्द्र यादव, तहसीलदार सदर, रमेश चन्द्र सिंह आदि भरी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।