{"_id":"5c44c9e5bdec22735f52dabf","slug":"71548012005-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही महिलाएं होगी सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही महिलाएं होगी सशक्त
Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण विषय पर सजगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कहा कि तालीम ही महिलाओं को ताकतवर बना सकती है। शिक्षा के अभाव में महिलाएं पीछे हैं। अपने भीतर की छिपी प्रतिभा को सामने लगाने का प्रयास करना होगा। सबने नारी गरिमा को बनाएं रखने की शपथ ली।
जीतापट्टी मरदानपुर में रविवार को हुए आयोजन में सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का संदेश गांवों की महिलाओं को भी दिया जाना चाहिए। जीवन में कई ऐसे घटनाक्रम होते है जिनका तनाव होता है। नौकरी, पारिवारिक मसले, अन्य कई तरह की समस्याओं से उन्हें कहीं न कहीं तनाव से जूझना पड़ता है। शिक्षित महिला ही ऐसे में सही राह निकाल सकती है।
जेसीआई की पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा ने कहा कि नारी चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं को एक नई दिशा देने का कार्य करेंगा। महिलाओं को एक ऐसा मंच इसके माध्यम से मिला है जिससे उनकी आवाज को कोई दबा नहीं सकता। डा. तस्नीम फातिमा ने कहा कि अमर उजाला ने नारी गरिमा की रक्षा के लिए जो जागरूकता अभियान चलाया है। वह महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ाने का है। इस अनूठें अभियान से नारी गरिमा को एक दिशा मिलेगी। इस मौके पर स्वर्णिमा जायसवाल, पिंकी जायसवाल, अंजू पाठक, दर्पण वाधवा, हेमा वाधवा, रानी गुप्ता, तसनीम जैदी, दिप्ति बैंकर, फरहा जैदी आदि मौजूद रहीं।