फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बैंक कर्मियों हड़ताल से तीन सौ करोड़ का कारोबारहुआ प्रभावित

बैंक कर्मियों हड़ताल से तीन सौ करोड़ का कारोबारहुआ प्रभावित

Fri, 21 Dec 2018 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मियों हड़ताल से तीन सौ करोड़ का कारोबारहुआ प्रभावित
जौनपुर। एनपीएस वापस लेने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल से 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। बैंकों की एक दिवसीस हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

एटीएम पर भी लोगों की लंबी लाइने लगी रही। दोपहर बाद कई एटीएम में पैसा भी समाप्त हो गया था। आल इंडिया बैंक आफीसर्स कंफेडरेशन (एआईअीओसी) द्वारा छह सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया था। वेतन समझौता करने, पांच दिन का बैंक करने, शनिवार को बैंक को बंद करने, एनपीएस वापस लेने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने आदि मांग है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले के सभी 22 बैंकों के 315 शाखाएं बंद रही। सारे कामकाज ठप रहे। वहीं बैंकों के बंद रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग बैंकों पर ताला लटका देख पैसा निकालने के लिए लोगों की भीड़ एटीएम पर लगी रही। लेकिन दोपहर बाद कई एटीएम में पैसा समाप्त हो गया था। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाके के लोगों को हुई। बैंक के बंद रहने के साथ बैंकों के पास लगे एटीएम भी बंद रहे। बैंक और एटीएम के बंद होने से लोगों को मायुस होकर वापस लौटना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed