{"_id":"58c1a98d4f1c1bc250dc40ea","slug":"684-personnel-deployed-for-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए 684 कार्मिक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए 684 कार्मिक तैनात
jaunpur
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शीतला चौकिया सब्जी मंडी में मतगणना के लिए लगाए गए टेबल।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद जिला प्रशासन अब मतगणना कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए शीतला चौकिया स्थित मंडी परिसर में विधानसभावार टेबल व वैरिकेडिंग आदि का कार्य शुरू कर दिया गया है। मतों की गिनती के लिए कुल 684 मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं। जिसमें 10 प्रतिशत मतगणना कर्मी आरक्षित के रुप में रखे गए हैं।
जिले में मतगणना 11 मार्च शनिवार को होगी। इसके लिए शीतला चौकिया स्थित मंडी परिसर में मतगणना स्थल निर्धारित किया गया है। यहां बने स्ट्रांग रुम में मतदान होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतों की गणना कराने के लिए 684 मतगणना कर्मिकों की तैनाती की गई है। जिसमें से 504 मतगणकार्मिकों द्वारा मतों की गणना की जाएगी। शेष 180 मतगणना कार्मिक रिजर्व के रुप रहेंगे।
इसके अलावा प्रति विधानसभावार 19 टेबल लगाया जा रहा है। जिसमें 14-14 टेबल पर मतों की गणना की जाएगी। एक -एक टेबुल आरओ और एआरओ का होगा। साथ ही तीन टेबुल रिजर्व मतगणना कार्मिकों का होगा। इस दौरान सभी विधानसभाओ में कुल 171 टेबल लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 126 टेबल पर मतों की गणना होगी। 18 टेबल आरओ व एआरओ और 27 टेबल रिजर्व मतगणना कार्मिकों के लिए होगा। विधानसभावार बैरीकेडिंग कराई जा रही है। साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।