फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   65 villages will have their dilapidated wires replaced with Rs. 1.12 crore

Jaunpur News: 1.12 करोड़ से 65 गांवों के बदले जाएंगे जर्जर तार

Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
65 villages will have their dilapidated wires replaced with Rs. 1.12 crore
जौनपुर। जिले के 65 गांव में बिजली से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विधायक रमेश सिंह ने ऊर्जा मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। 1.12 करोड़ रुपये से जर्जर और लटकते ताल बदले जाएंगे। इससे बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याएं लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्याएं दूर होंगी। क्षेत्र में तार दौड़ाने के साथ बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे जर्जर तारों को व्यवस्थित करने का काम शुरू हो गया है। विधायक रमेश सिंह के प्रयास से जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। इससे जिले के करीब 65 गांव में बिजली से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी। विधायक ने दिसंबर 2024 में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को प्रस्ताव भेजा था जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इससे 1 लाख से अधिक आबादी की बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याएं दूर होंगी। इसमें करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक ने बताया कि इसका काम शुरू हो गया है। जल्दी ही विधान सभा क्षेत्र के गांव रोशनी से जगमग होंगे। भेजे गए प्रस्ताव में विधायक ने बताया कि विकासखंड सुइथाकला क्षेत्र के भेला, समोधपुर, अमावाकला, गंगौली, चिलबिली, किशुनपुर, लौदा, मनवल, सुकर्णाखुर्द, ऊंचगांव व खुटहन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत भागमलपुर, भटपुरा, गुलरा, जैकबाद, खुटहन, ख्वाजापुर, लवायन, लोढ़िया, मुबारकपुर, नगवा, निजामपुर, पनौली, पट्टीनरेंद्रपुर, रसूलपुर, शेरापट्टी, सुल्तानपुर घुघुरी, टिकरीखुर्द गांव आदि शामिल हैं। इसके अलावां सोंधी विकासखंड के पक्खनपुर, अरंद, नटौली, सिंधाई, पक्का पोखरा, गोल्हागौर गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र शाहगंज में बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री को प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृति शासन स्तर से मिल चुकी है। क्षेत्र के 65 गांवों में 1.12 करोड़ रुपये से जर्जर तारों के बदलने का कार्य शुरू गया है। - रमेश सिंह विधायक शाहगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed