{"_id":"5c9532d7bdec22143e2c5f65","slug":"61553281751-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों की घोषणा न होने से अटकलो का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों की घोषणा न होने से अटकलो का बाजार गर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। होली का त्यौहार बीतने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी चर्चा शुरू हो गई है।चट्टी चौराहे पर दुकानों पर बैठे लोगों द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मे चाय पान की दुकानों पर बैठे लोगों द्वारा राजनैतिक विश्लेषण किया जा रहा है।चौराहे पर बैठे लोग कहीं जातीय समीकरण के आधार पर प्रत्याशियों की घोषणा की बात कर रहे हैं तो कहीं पर पार्टी के गठबंधन द्वारा उतारे जाने वाले उम्मीदवारों को लेकर कयास लगाए जा रहे है।मछलीशहर की सुरक्षित लोकसभा सीट पर सपा व बसपा गठबंधन होने के कारण बसपा के प्रत्याशी के लड़ने की बात तय हुई है।अभी तक बसपा द्वारा त्रिभुवन राम को प्रत्याशी घोषित करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।जबकि भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दलों द्वारा उम्मीदवारो के नाम की घोषणा नहीं की गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक अपने अपने दृष्टिकोण से पार्टी के दावेदारो का नाम लेकर जीतने हारने की गणित लगा रहे है।क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।