जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जाब फेयर में 830 विद्यार्थियों को जाब ऑफर विभिन्न कंपनियों द्वारा दिया गया। एटीएस कंपनी ने सर्वाधिक चार लाख पचास हजार के सालाना पैकेज पर 120 विद्यार्थियों को आफर दिया। दो दिवसीय जॉब फेयर में 2250 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। केंद्रीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने चयनित विद्यार्थियों की सूची कुलपति प्रो. राजाराम यादव को सौंप दिया। कुलपति ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सदैव रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाते रहेंगे। जॉब फेयर में कुल 830 विद्यार्थियों को ऑफर दिया गया है। इस सत्र में अभी तक विश्वविद्यालय के 1080 विद्यार्थियों को रोजगार के लिए कंपनियों द्वारा चयनित किया जाना खुशी की बात है। 25- 26 फ़रवरी को आयोजित जॉब फेयर में परिसर पाठ्यक्रमों के अलावा महाविद्यालयों के 124 विद्यार्थी भी चयनित हुए हैं। इस अवसर पर प्रो. विलास तभाने, प्रो. हरि प्रकाश, प्रो. बीबी तिवारी, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा. राजीव कुमार, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. प्रमोद यादव, श्याम त्रिपाठी, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।