{"_id":"5c59de8cbdec22102e65d439","slug":"61549393548-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर खराब होने के बावजूद बिजली बिल आने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर खराब होने के बावजूद बिजली बिल आने पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। मीटर खराब होने के बावजूद बिजली का बिल आने से आक्रोशित बराई गांव की महिलाओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली बिल को सही कराने और इसके लिए दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह को पत्रक सौंपा। उनका कहना था कि लोगों के घरों में लगा का मीटर खराब है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा उनके घर मनमाने ढ़ंग से बिजली का बिल भेज दिया गया है। जिससे हम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और बिजली बिल सही कराने की मांग की है। प्रदर्शन में कमला देवी, संतारा देवी, मुन्नी देवी, लालती देवी, रेनू देवी, मधुबाला अनिता, बृजबाला, नगीना एवं उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।