{"_id":"5c4dfb15bdec22094a2c7741","slug":"61548614421-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। गणतंत्र दिवस शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गणतंत्र 9.30 बजे पुलिस लाइन में ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कबूतर एवं गुब्बारा छोड़कर एकता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अपने संविधान को अंगीकार करने का उत्सव मना रहा है। समता, न्याय और आपसी सद्भाव हमारे संविधान का मूल मंत्र है। भारत में हर जाति, मत और मजहब आपसी सद्भाव का परिचय देते हुए देश-प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। इस दृष्टि से संविधान ने हमें एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है। आइए हम सब मिलकर भारत एवं संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने के संकल्प को दोहराएं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ती से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर डीएम जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्टेऊट परिसर में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का शपथ दिलाया। उन्होेंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी को यह संकल्प लेना है कि स्वावलम्बी, प्रगतिशील एवं सम्मानित जीवन व्यतीत करने में हम अपनी शक्तियों व विवेक का पूरा उपयोग करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी रामआसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरस यादव, शिव मोहन श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रमोद यादव, सभाजीत द्विवेदी प्रखर आदि आदि मौजूद थे। अशोक सोनकर जौनपुरी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को नमन करते हुए प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। उधर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा द्वारा ध्वजारोण किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया।
विज्ञापन
सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण
जौनपुर। सरकारी संस्थाओं में शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जौनपुर नगर पालिका में अध्यक्ष माया टंडन, अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद, मुंगराबादशाहपुर में पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने ध्वजारोहण किया।
मुंगराबादशाहपुर थाना, ब्लाक कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, सुईथाकला विकास खंड मुख्यालय. थाना सरपतहा. बीआरसी में झंडारोहण किया गया। गौराबादशाहपुर थाना, बदलापुर तहसील भवन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सत्यप्रकाश, थाना बदलापुर, नगर पंचायत भवन पर चेयरमैन अमर देयी, ब्लाक मुख्यालय. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खण्ड शिक्षा कार्यालय, सिकरारा बीआरसी, ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वज फहराया गया। जलालपुर खण्ड विकास कार्यालय पर प्रमुख संदीप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। मछलीशहर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने झंडारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खण्ड कार्यालय और नगर पंचायत में अध्यक्ष शबीना बानो ने झंडा फहराया। मडियाहूं तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव, नगर पंचायत कार्यालय में पंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने ध्वजारोहण किया।
डोभी सीएचसी, बीआरसी चंदवक, रामपुर विकास खंड मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख रामपुर नंदिनी जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। केराकत तहसील में उपजिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवनाथ मिश्र ने अधिवक्ता सभागार के सामने, क्षेत्र पंचायत कार्यालय में ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने ध्वजारोहण किया। खुटहन ब्लाक, बीआरसी में ध्वज फहाराय गया।
क्रास कंट्री रेस में छोटेलाल ने मारी बाजी
करंजाकला। जिलाखेल कार्यालय के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस पर बालक वर्ग 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी गौरव यादव व खिलाड़ी मोहम्मद हदीस द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कोराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवराज सिंह द्वारा बेस लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में छोटे लाल यादव पहले , रतन रतन दूसरे, अनिल यादव तीसरे, सुनील कुमार गौड़ चौथे स्थान पर रहे।