फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   6 absent teachers, one instructor's salary stopped

Jaunpur News: अनुपस्थित 6 शिक्षकों, एक अनुदेशक का वेतन रोका

Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
6 absent teachers, one instructor's salary stopped
जौनपुर। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को तीन ब्लाॅक के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 6 शिक्षक एक अनुदेशक का वेतन व मानदेय रोक दिया। विद्यालय देर से पहुंचने पर दो शिक्षकों का कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीएसए ने सुबह 8 बजे कंपोजिट विद्यालय मानसाहपुर सिकरारा का निरीक्षण किया। प्रार्थना सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सहायक अध्यापक राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं शैलेश कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। उनका निरीक्षण तिथि का वेतन रोक दिया गया। मंजुला मौर्य एवं राजन सिंह 8:05 पर विद्यालय में उपस्थित हुए। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। स्वच्छता की कमी, टूटे हैंडवॉश, क्षतिग्रस्त झूला मिला। 84 नामांकित छात्रों में केवल 30 की उपस्थिति पाई गई। इस पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। कंपोजिट विद्यालय डमरूआ सिकरारा का सुबह 8:45 बजे निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह एवं अनुदेशक वरुण कुमार अनुपस्थित मिले। उनका वेतन व मानदेय रोक दिया। विद्यालय में 308 में से 154 छात्र उपस्थित थे। 75,000 की कंपोजिट धनराशि का आय-व्यय विवरण अद्यतन नहीं पाया गया। संबंधित प्रधानाध्यापक को सुधारने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय सकलदेलहा सिकरारा का सुबह 9:45 बजे निरीक्षण किया। विद्यालय की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। प्राथमिक विद्यालय विश्वपालपुर मछलीशहर का सुबह 10:05 बजे निरीक्षण किया। विद्यालय में गुंबदाकार भवन प्रयोग में नहीं उपयोग करने पर प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भवन की स्थिति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।प्राथमिक विद्यालय पोखरा महराजगंज के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। कक्षा 5 के छात्र से गणित के प्रश्न पूछे जाने पर छात्र द्वारा प्रश्नों का सही उत्तर दिया। कंपोजिट विद्यालय कठार महराजगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed