फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   6.45 percent votes cast in Panchayat by-election

पंचायत उप चुनाव में 6.45 फीसद पड़े वोट

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
6.45 percent votes cast in Panchayat by-election
जौनपुर। पंचायत उपचुनाव में सोमवार को ग्राम प्रधान के एक और दो सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक 60.45 फीसद वोट डाले गए। वोटों की गिनती 22 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

विकास खंड सुईंथाकला के मयारी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 62.24 फीसद मतदान हुआ। चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुलिस तैनात की गई थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यहां विजयी हुए प्रधान का बीते जून में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। उपचुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। गांव में 2045 मतदाताओं में से 1273 ने अपना मत डाला। एडीएम राम प्रकाश ने बताया कि मुफ्तीगंज के देवाकलपुर गांव और मछलीशहर के रामपुर चौथार गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही। उन्होंने बताया कि मतपेटी सील कराकर स्ट्रांग रूम में रख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed