फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   5867 got vaccinated on the first day of the festival

टीका उत्सव में पहले दिन 5867 ने कराया टीकाकरण

Sun, 11 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
5867 got vaccinated on the first day of the festival
जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव की रविवार को जिले में शुरुआत हुई। ज्योतिबा फुले जयंती पर पहले दिन 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर 5867 लोगों को कोविड-19 से बचाव का टीका लगाया। इन केंद्रों पर 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीका खत्म होने के बाद तीन दिनों तक टीकाकरण की प्रक्रिया ठप थी। शनिवार की शाम तीस हजार डोज टीका जिले में पहुंचा। इसे रात में भी सभी केंद्रों पर पहुंचा दिया गया था। सुबह नौ बजे से टीकाकरण उत्सव की शुरुआत हुई। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर ने लीलावती अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके की डोज उपलब्ध है। सभी 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर वहां की जरूरत के अनुरूप उपलब्ध करा दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीका उत्सव के पहले दिन टीका लगवाने वालों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 5711 लोग रहे। इसमें 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3644 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2067 लोग शामिल थे। इन्हें पहली डोज लगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 138 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। पांच स्वास्थ्यकर्मियों और 13 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीके की दूसरी डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed