फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   58 bags of fake cement of a famous company recovered, case registered

Jaunpur News: नामी कंपनी का 58 बोरी नकली सीमेंट बरामद, मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
58 bags of fake cement of a famous company recovered, case registered
मुंगराबादशाहपुर। एक नामी सीमेंट फैक्टरी की शिकायत पर पुलिस ने सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी पर छापेमारी कर 58 बोरी नकली सीमेंट बरामद की। कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैक्टरी संचालक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाने पर दी गई तहरीर में नामी सीमेंट फैक्टरी के प्रबंधक कमल सिंह ने बताया कि सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में उनकी कंपनी का नकली सीमेंट बनाकर उसकी बिक्री की जा रही है। पुलिस बल के साथ प्रबंधक गणेश लक्ष्मी फैक्टरी पहुंचे और जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उक्त फैक्टरी का मालिक प्रयागराज निवासी शत्रुघ्न गुप्ता और मैनेजर मछलीशहर निवासी अजय श्रीवास्तव है। पुलिस को फैक्टरी की तलाशी में 58 बोरी नकली सीमेंट मिला। जिसकी बोरी पर नामी कंपनी का नाम लिखा था। फैक्टरी में काम कर रहे लोगों ने पूछताछ में बताया कि ट्रक वाले खाली नकली बोरी लाते हैं और भरकर सीमेंट ले जाते हैं। सभी 58 बोरियों को एक प्लास्टिक की बोरी में रखकर सील कर दिया गया। नामी सीमेंट फैक्टरी के प्रबंधक कमल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गणेश लक्ष्मी फैक्टरी के संचालक शत्रुघ्न गुप्ता एवं प्रबंधक अजय श्रीवास्तव के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed